P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान, टिकट काउंटर के बाहर नहीं है...

कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान, टिकट काउंटर के बाहर नहीं है पंखों की व्यवस्था

कटनी -✍️सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के अनुसार गर्मी के मौसम में जहां यात्रियों को राहत की उम्मीद होती है, वहीं कटनी रेलवे स्टेशन पर हालात उलटे हैं। स्टेशन परिसर में टिकट कार्यालय के बाहर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए पंखों की कोई व्यवस्था नहीं है।यात्री बताते हैं कि भरी गर्मी में बिना पंखे के इंतजार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। रेलवे ने स्टेशन को करोड़ों रुपये खर्च कर चमका दिया, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया।टिकट काउंटर के बाहर बैठे लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द पंखों की व्यवस्था करने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट