P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी के बिलहरी स्थित लक्ष्मण सागर तालाब में कीटनाशक दवा डलने, से...

कटनी के बिलहरी स्थित लक्ष्मण सागर तालाब में कीटनाशक दवा डलने, से बड़ी संख्या मे तालाब की मछलियां मर गई

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के अनुसार बिलहरी क्षेत्र स्थित लक्ष्मण सागर तालाब में सोमवार को एक चिंताजनक घटना सामने आई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब के पानी में कीटनाशक दवा डाल दी गई, जिससे तालाब में मौजूद मछलियां बड़ी संख्या में मर गईं। मृत मछलियां पानी की सतह पर तैरती हुई दिखाई दीं, जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि तालाब से आसपास के लोग मछलियां पकड़कर जीविकोपार्जन करते हैं, ऐसे में इस घटना से उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट मंडरा गया है। वहीं, जहरीला पानी तालाब के किनारे रहने वाले पशुओं और लोगों के लिए भी स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकता है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में तालाब के पास एकत्रित हुए और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहरीला पदार्थ किसने और किस मकसद से डाला।प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि दोषी का पता चल सके और तालाब के पानी को सुरक्षित बनाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट