P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीविजयराघवगढ़ में विशेष यज्ञ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना

विजयराघवगढ़ में विशेष यज्ञ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना

कटनी विजयराघवगढ़✍️सौरभ श्रीवास्तव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विजयराघवगढ़ के संकट मोचन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन, देश की समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए शतचंडी पाठ और आयुष्मान यज्ञ में 101 ब्राह्मणों ने वैदिक विधि-विधान से जप किया और यज्ञ कुंड में आहुतियां दीं। पूर्णाहुति आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से देश का नेतृत्व संभालकर भारत को नई पहचान दी है। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु की ओर अग्रसर है और हर वर्ग उनके कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम जैसी जनसेवामूलक गतिविधियां आयोजित होंगी।आयोजन के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शांति यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट