झाबुआ/ नावेद रजा/खबर डिजिटल/ MP के धार जिले में मोदी की सभा के पहले एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बस MP-45-P-0271 जो ग्राम पंचायत बोचका से पीएम मोदी की सभा के लिए धार जा रही थी। तभी माछलिया से मुगारोंडी जाने वाले पुलिया पर एक 7 वर्षीय मासूम आदित्य पिता पूनम वास्केल को रौंद दिया। हादसे के बाद घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
यही भी पढ़ें – अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा… – Khabar Digital
पुलिस ने बस से हटा दिया पीएम मोदी का बैनर
बस MP-45-P-0271 पीएम मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को धार ले जा रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद बस पर लगे प्रधानमंत्री की सभा का बैनर हटा दिया, जिससे मामले में छुपाने की कोशिश के आरोप लगे।
स्थानीय ग्रामीण इस दुखद घटना को प्रशासन और परिवहन विभाग की लापरवाही से जोड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि आरटीओ ने बस की तकनीकी जांच और चालक की फिटनेस का ठीक प्रकार से निरीक्षण नहीं किया। बसों की सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी ही इस तरह के अनहोनी हादसों की जड़ है।
यही भी पढ़ें –PM मोदी बोले – स्वदेशी पर रहेगा फोकस, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital
रास्ते में बुझ गया घर का चिराग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्रामीणों को ले जा रही बस से पूनम वास्केल के घर का चिराग बुझ गया। अब पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस किस को दोष मानती है। ऐसे हादसे में आगे क्या होता है इसके लिए आप खबर डिजिटल पर बने रहिए…
यही भी पढ़ें –मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बड़वारा दौरे की तैयारियां तेज, – Khabar Digital


