P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसेवा से दी "कायस्थ रत्न" लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

सेवा से दी “कायस्थ रत्न” लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

खबर डिजिटल /कटनी / ✍️सौरभ -भारत रत्न एवं “कायस्थ रत्न” उपाधि से विभूषित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर रविवार को कायस्थ समाज ने सेवा का अनूठा संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर के कायस्थ जन श्रीकृष्णा वृद्धाश्रम पहुँचे और वृद्धजनों को फल वितरित कर मां सरस्वती से लता जी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।कार्यक्रम में पंडित नीरज त्रिपाठी जी की विशेष उपस्थिति रही। फल वितरण सेवा में कमल किशोर खरे, संजीव श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव एवं समीप श्रीवास्तव रहे।इस अवसर पर रामकिशोर यादव, केपी सिंह, अमित पांडे, नितेश दुबे, नितिन पाठक, शिवेंद्र त्रिपाठी सहित दद्दा जी शिष्य मंडल के कई सदस्य भी उपस्थित थे।इस मौके पर पंडित नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” लता मंगेशकर जी का जीवन संगीत, संस्कार और सेवा का प्रतीक रहा है, और उनकी पुण्यतिथि पर कायस्थ समाज की यह सामाजिक पहल उनकी स्मृति को अमर बनाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट