दुबई | स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया में क्रिकेट का बादशाह कौन है। एशिया कप 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अपना प्रभुत्व कायम रखते हुए 2023 के वनडे एशिया कप के बाद लगातार दूसरी बार एशिया कप ट्रॉफी जीती।
तिलक वर्मा बने मैच विनर
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दबाव में खेली गई नाबाद 69 रन (53 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) की पारी से टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
क्रिकेट फैंस में जश्न का माहौल
जैसे ही तिलक वर्मा ने विजयी रन बनाया, स्टेडियम में “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Instagram और Facebook पर #AsiaCup2025Winner और #INDvPAKFinal ट्रेंड करने लगे।
एशिया कप 2025 फाइनल में भी टीम इंडिया के जीत के रथ ने पाकिस्तान को कुचलकर रख दिया है. भारत ने पहले ब्रह्मोस से पाकिस्तान को धोया और अब टीम इंडिया के राफेल ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान टीम की धज्जियां उड़ा दी हैं.


