Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिलहरी पुलिस द्वारा बका लहराकर लोगों में आतंक फैलाने वाले आरोपी को...

बिलहरी पुलिस द्वारा बका लहराकर लोगों में आतंक फैलाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

खबर डिजिटल कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव —पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी बिलहरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि करहिया मोड़ के पास एक व्यक्ति बका लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ भक्का पिता स्व. रज्जू सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी मढिया, चौकी बिलहरी, थाना कुठला बताया। आरोपी के पास से एक अवैध बका बरामद किया गया, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार जप्त किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट