कटनी। जिले में गुंडों की दबंगई अब नहीं चलेगी! माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी इलाके में खुलेआम आर्मी के जवान से मारपीट करने वाले मनबढ़ों को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ़्तार किया, बल्कि सड़क पर उनकी हेकड़ी उतारते हुए उठक-बैठक करवाई। ये वही गुंडे हैं जो समझ बैठे थे कि सिस्टम उनके बाप की जागीर है – लेकिन पुलिस ने इनकी गुंडई का गुरूर चूर-चूर कर दिया।
क्या था मामला?
21 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे, वीरेंद्र सराफ और भारतीय सेना के जवान शरद तिवारी, हीरा ढाबा (गुलबारा बायपास) पर खाना खाने पहुँचे थे। लेकिन कटनी के कुछ छुटभैये गुंडों को ये बात नागवार गुज़री। बहस का बहाना बनाकर जवान के साथ धक्का-मुक्की की गई, गाली-गलौज हुआ और फिर खुलेआम मारपीट कर दी गई। ढाबे में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे आम लोग भी दहशत में आ गए।
गौर करने वाली बात ये है कि ये हमला भारतीय सेना के एक जवान पर हुआ – जो देश की रक्षा करता है, सरहद पर खड़ा रहता है – और कुछ नशे में चूर गुंडों ने उसे ही निशाना बना डाला। शर्मनाक!
गिरफ्तार आरोपी:
- विवेक तिवारी (27) – निवासी आधारकाप
- प्रियाशु रजक (25) – निवासी चाण्डक चौक
- शुभम उर्फ सुम्मी दुबे (22) – निवासी आधारकाप
- हर्ष तोमर (24) – निवासी आधारकाप
- राहुल रजक (28) – निवासी आधारकाप
- नितीन निषाद (19) – निवासी आधारकाप
कानून से बड़ा कोई नहीं
इन सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, लेकिन इससे पहले झिंझरी पुलिस ने बीच सड़क पर इनकी हेकड़ी उतार दी। लोगों के सामने उठक-बैठक कराकर ये दिखा दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता – चाहे कितनी भी रसूखदारी हो।


