P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिलहरी पुलिस द्वारा नरगडियों के डेरों पर दबिश, अवैध शराब पर कसी...

बिलहरी पुलिस द्वारा नरगडियों के डेरों पर दबिश, अवैध शराब पर कसी नकेल

खबर डिजिटल कटनी ✍️(सौरभ श्रीवास्तव )पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया, एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी बिलहरी प्रभारी सुयश पाण्डेय द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम मतवारी में नरगडियों के डेरों पर दबिश दी गई। मौके पर छापामार कार्रवाई के दौरान –1.सत्यभान मांझी पिता चौबे मांझी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मतवारी हार से 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब2.मिठाई लाल मांझी पिता सुग्रीव मांझी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मतवारी से 05 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब3.चेतराम मांझी पिता लल्लू मांझी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मतवारी से अवैध शराब जप्त करसभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में लहान (कच्ची शराब बनाने की सामग्री) स्थल पर ही नष्ट की गई, जिससे अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगी।सराहनीय भूमिका :चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ,प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, 182 संतोष प्रजापति ,437 व्यास गुप्ता,आरक्षक 534 सौरभ जैन,आरक्षक 568 लव उपाध्याय 708 संदीप भलावी,632 विकास कुमार का सराहनीय योगदान रहा ।कटनी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट