खबर डिजिटल कटनी✍️ (सौरभ श्रीवास्तव ) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर में विभिन्न स्वच्छता लक्षित इकाइयों क्लीननेस टारगेट यूनिट सीटीयू का चयन किया जाकर आदर्श इकाई के रूप में विकसित करने की पहल प्रारंभ की गई है। जिसके तहत विगत दिवस बस स्टैंड परिसर को एक प्रमुख इकाई के रूप में चिन्हित किया जाकर व्यापक स्तर पर सफाई, सौंदर्यीकरण और जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चयनित सीटीयू बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को पूरी तरह कचरा एवं गंदगी मुक्त बनाते हुए एकत्रित कचरे को डंपिंग यार्ड भेजा गया। अभियान के दौरान बस स्टेंड परिसर की डिवाइडर एवं दीवारों पर आकर्षक स्वच्छता संदेशों और सजावटी पेंटिंग कर बस स्टेंड आने-जाने वाले नागरिकों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करनें का कार्य भी किया गया।नोडल अधिकारी आदेश जैन ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा यह पहल स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक सार्वजनिक स्थल को आदर्श स्वच्छता इकाई के रूप में विकसित करना है। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी अन्य प्रमुख स्थलों को भी क्लीननेस टारगेट यूनिटस्ट के रूप में विकसित करने का कार्य किया जायेगा ताकि सम्पूर्ण नगर को स्वच्छ कटनी के रूप में प्रतिष्ठित किया जा सके।
बस स्टैंड कटनी में स्वच्छता लक्षित इकाई के तहत चला विशेष सफाई अभियानआकर्षक पेंटिंग से सौंदर्यीकरण कर दिया स्वच्छता का संदेश
सम्बंधित ख़बरें


