खबर डिजिटल जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंदिरों से भगवान के चांदी के मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिलौडी उप निरीक्षक अनिल पांडे को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिलौडी चौकी अंतर्गत ग्राम सिलौडी स्थित धर्मपुरा हनुमान कुटी एवं कस्बा सिलौडी के एक निजी मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हनुमान जी तथा राम-लक्ष्मण जी के चांदी के चार मुकुट चोरी कर लिए गए हैं।चोरी गए मुकुटों का कुल वजन लगभग 30 तोला एवं कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।मामले में थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 38/26 एवं 39/26, धारा 331(3), 305A बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार निगरानी की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल एक युवक क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने मंदिर से मुकुट चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए चारों चांदी के मुकुट बरामद कर लिए गए।गिरफ्तार आरोपी का नाम निखिल सेन, पिता विजय सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिलौडी, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी बताया गया है।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।इस सफल खुलासे से क्षेत्र में लोगों ने खुशी जाहिर की है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।वहीं पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक एवं धरमवीर की अहम भूमिका रही।
ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, भगवान के मुकुट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


