Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीभगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, निकली भव्य शोभायात्राधूम धाम से...

भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, निकली भव्य शोभायात्राधूम धाम से मनाई गई परशुराम जयंती

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कटनी में भव्य धार्मिक आयोजन और आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कमानिया गेट से शाम 5 बजे महाआरती के बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्राह्मण सत्संग भवन पहुंची, जहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरे आयोजन का संचालन ब्राह्मण समाज कटनी के तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट