खबर डिजिटल कटनी –पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय श्रीमती उषा राय के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाईवा एवं डंपर जप्त किए हैं।ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त :दिनांक 14 जनवरी 2025 को इलाका भ्रमण के दौरान ग्राम बसाड़ी हाट बाजार के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चेक किया गया, जिसमें रेत भरी पाई गई। चालक संजय चौधरी (19 वर्ष), निवासी ग्राम सुड्डी, थाना बड़वारा, वाहन चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर समक्ष गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जप्त कर थाना बड़वारा लाया गया।जप्त ट्रैक्टर महेन्द्रा कंपनी टीच प्लस 475 DI (लाल रंग) है, जिसकी नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं थी।हाईवा एवं डंपर जप्त :वहीं 15 जनवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बसाड़ी मेन रोड पर एक हाईवा (क्रमांक CG04NV5599) एवं एक पीले रंग का 6 चक्का डंपर (क्रमांक MP04GA1304) संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ में चालकों ने अपने नाम प्रकाश यादव (22 वर्ष), निवासी झुकेही करौंदिया, जिला मैहर एवं रामगोविंद उर्फ पप्पू पटेल (46 वर्ष), निवासी ग्राम बसाड़ी, जिला कटनी बताए। दोनों चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर दोनों वाहनों को अवैध रेत परिवहन के आरोप में जप्त कर लिया गया।जप्त सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।विशेष भूमिका :इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल, सउनि रामनाथ साकेत/रघुवीर सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाईवा व डंपर जप्त
सम्बंधित ख़बरें


