P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीशहर में खुलेआम बिना अनुमति जगह जगह रेत का अवैध भंडारण, खनिज...

शहर में खुलेआम बिना अनुमति जगह जगह रेत का अवैध भंडारण, खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

खबर डिजिटल कटनी — जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रेत का अवैध भंडारण धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि खनिज विभाग के नियमों को ताक पर रखकर ट्रेडर्स दुकानों में बिना किसी वैध अनुमति के रेत जमा की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार, रेत के भंडारण की अनुमति केवल और केवल ठेका कंपनी को ही होती है। इसके बावजूद कुठला, पन्ना मोड़, इंद्रा नगर, तिलक कॉलेज रोड सहित शहर के कई इलाकों में ट्रेडर्स दुकानों के मालिकों द्वारा बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध भंडारण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। न तो जांच की जा रही है और न ही किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई सामने आई है।ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि क्या इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत है? या फिर यह उनकी मौन स्वीकृति का नतीजा है, जिसके चलते अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कब संज्ञान में लेता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कब कार्रवाई होती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट