Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशखरगोन में हल्दी की रस्म बनी मातम, दुल्हन की मौत, चेहरे और...

खरगोन में हल्दी की रस्म बनी मातम, दुल्हन की मौत, चेहरे और होंठों पर सूजन, हाट बाजार से खरीदी थी हल्दी

खरगोन। अगर आप भी गोरा होने के लिए वजह-बेवजह चेहरे पर हल्दी लगाते हैं.. तो जरा सावधान हो जाइए.. क्यों कि खरगोन में हल्दी की रस्म में दुल्हन राखी ने हल्दी लगाई तो.. दुल्हन के चेहरे और होंठों में सूजन आ गया..इसके साथ ही शरीर पर लाल चकते पड़ गए.. जिसके बाद दुल्हन को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि.. ये हल्दी स्थानीय हाट बाजार से खरीदी थी..

हल्दी की रस्म के बाद अचानक बिगड़ी हालत

कसरावद बस स्टैंड के सामने पहाड़ी पर रहने वाले गजू नाथ की बड़ी बेटी राखी की शादी खामखेड़ा गांव में तय हुई थी। 26 अप्रैल को बारात आनी थी। 22 अप्रैल को हल्दी की रस्म के दौरान परिवार के करीब 15 लोगों को उबटन लगाया गया, लेकिन केवल राखी की तबीयत रात में बिगड़ गई। उसके होंठ सूज गए, गले में तकलीफ हुई और शरीर पर लाल चकत्ते उभर आए।

खरगोन से इंदौर तक चला इलाज

परिजन राखी को पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे MY हॉस्पिटल रेफर किया गया। परिजन उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन इलाज महंगा होने की बात कहकर दोबारा एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में ही राखी ने दम तोड़ दिया।

बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने शव को वापस कसरावद लाकर बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दरवाजे पर तोरण लगे थे, मंडप की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन खुशियों की जगह मातम छा गया।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने शुरू की जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलत सिंह चौहान ने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। जिसके बाद बाजार में हल्दी और अन्य मसालों के नमूनों की जांच भी शुरू कर दी गई है। 

यह खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट