P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलाड़ली बहनों को मिली 1541 करोड़ की किश्त, मुख्यमंत्री ने किया सिंगल...

लाड़ली बहनों को मिली 1541 करोड़ की किश्त, मुख्यमंत्री ने किया सिंगल क्लिक ट्रांसफर

लाड़ली बहनों को 1541 करोड़ और झाबुआ जिले को 345 करोड़ की सौगात

पेटलावद, नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28वीं किश्त की 1541 करोड़ रुपये से अधिक राशि सिंगल क्लिक से उनके खातों में अंतरित की। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पेटलावद में किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया।

1000733295

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को पेटलावद मंडी ग्राउंड हेलीपेड पर प्रभारी मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, एसपी रघुवंश सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढोल-मांदल की थाप पर स्वागत हुआ, जिसमें वे स्वयं भी वाद्य बजाने से स्वयं को रोक नहीं पाए।मुख्यमंत्री ने जिले की संस्कृति के अनुरूप तीर-कमान, झुलड़ी एवं साफा धारण कर परंपरागत सम्मान स्वीकार किया तथा कन्या पूजन कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

1000732754

प्रदर्शनी का अवलोकन

1000733112

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया

पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग की थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन

महिला एवं बाल विकास विभाग की थीम कुपोषण मुक्त झाबुआ

कृषि विभाग की थीम महिला किसान उन्नति की ओर एवं ऑर्गेनिक कॉटन

उद्योग केंद्र एवं उद्यानिकी विभाग की थीम छोटे उद्योग-नारी शक्ति-सशक्त भारत

आयुष विभाग की थीम झाबुआ के संजीवक

ग्रामीण आजीविका परियोजना की थीम स्वावलंबन की ओर कदम

नगर परिषद की थीम कचरा रहित जीवन

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदर्शनियों की सराहना की।

345 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएँ

1000733256

मुख्यमंत्री ने 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

35 कार्यों का भूमिपूजन (194.56 करोड़)

37 कार्यों का लोकार्पण (150.78 करोड)

कुल राशि – 345.34 करोड़ रुपये

योजनाओं का लाभ

1000733501

लाडली बहना योजना : 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को 28वीं किस्त के रूप में 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 53.48 लाख हितग्राहियों को 320.89 करोड़ की राशि का अंतरण।

गैस रिफिल अनुदान : 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण।

पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन

1000733554

जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा ज्ञान पर आधारित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया। इस पुस्तक में जिले की जड़ी-बूटियों एवं पारंपरिक उपचार पद्धतियों का दस्तावेजीकरण किया गया है, ताकि जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के इस समृद्ध ज्ञान को संरक्षित किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट