P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM Mohan Yadav Tyonthar Visit: मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर...

CM Mohan Yadav Tyonthar Visit: मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर BJP की बैठक

घर घर जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे BJP कार्यकर्ता

रीवा/त्योंथर/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/

CM Mohan Yadav Tyonthar Visit: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दौरे को लेकर समूचे त्योंथर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर त्योंथर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज की मौजूदगी में आयोजित की गई।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी बल्कि त्योंथर के लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा करेगी।

बीजेपी विधायक ने कहा

विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि त्योंथर के हर घर में पहुंचकर लोगों को आमंत्रित करें।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के समस्त देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की है। हमें अतिथि सत्कार की मिशाल पेश करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता त्योंथर भाजपा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव ने की।

बैठक में ये कार्यकर्ता हुए शामिल

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला,कौशलेश द्विवेदी,अनिल तिवारी,ब्रम्ह नारायण शर्मा,अलख नारायण केशरवानी,सोनल शर्मा,गीता माझी,राजेंद्र गौतम, राजनारायण तिवारी,राजकुमार मिश्रा ,मिलन देवी आदिवासी, ऋषि तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा,सतेंद्र पांडेय,गोपाल शंकर तिवारी,आदित्य नारायण मिश्रा, हिमांशुधर सिंह कुठिला, अनुपम तिवारी, अंकित शुक्ला सभ्या मिश्रा,ललित शुक्ला,विष्णु प्रसाद मिश्रा,संवेद्र शर्मा,राजेश सोनी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी,आकाश यादव, सविता सिंह,अमित गुप्ता,अनिल सिंह, रावेंद्र तिवारी,तुलाराम पाठक,कृपाशंकर पाण्डेय,माधव दुबे,कालीचरण मिश्रा समेत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट