P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Today News : मिर्जापुर जाएंगे सीएम मोहन, तेज गर्मी का अलर्ट...

MP Today News : मिर्जापुर जाएंगे सीएम मोहन, तेज गर्मी का अलर्ट और गुरुकुल में छात्र की पिटाई

सीएम मोहन यादव का यूपी दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जाएंगे। यहां वे परमहंस आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे देर शाम भोपाल लौटेंगे।

मौसम में बदलाव, गर्मी का अलर्ट

प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ने से मौसम साफ हुआ है और अब अगले चार दिनों तक तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हाल ही में 45 जिलों में बारिश और 17 जिलों में ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जगह फसलों को नुकसान पहुंचा। हालांकि 26 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में फिर हल्की बारिश के आसार हैं।

भोपाल नगर निगम की अहम बैठक

राजधानी में कल नगर निगम परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में करीब 3500 करोड़ रुपये के बजट पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष नगर सरकार को घेरने की तैयारी में है और गोमांस मामले, लोकायुक्त की नई बिल्डिंग समेत कई मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक में 14 नई पार्किंग, मेट्रो स्टेशनों के नीचे पार्किंग निर्माण और आदमपुर खंती के लेगेसी वेस्ट निपटान जैसे प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। इसके अलावा 145 पुराने वाहनों को कंडम घोषित करने का प्रस्ताव भी आ सकता है।

TET आदेश, सुप्रीम कोर्ट की तैयारी

शिक्षक संगठन TET से जुड़े आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से एक लाख से अधिक शिक्षकों पर असर पड़ा है। दिल्ली में संगठन की टीम रिव्यू पिटीशन दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। इसे लेकर देशभर के शिक्षकों में एकजुटता देखी जा रही है।

गुरुकुल में छात्र से मारपीट

उज्जैन के महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि वार्डन ने छात्र को दूसरे के बिस्तर पर सोने की बात पर डंडे से पीटा। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

हाईवे निर्माण में भ्रष्टाचार

भोपाल में नेशनल हाईवे-146 के फोरलेन निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे की बेस फिलिंग में नियमों के विपरीत शहर का कचरा इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि रात के समय सैकड़ों डंपर कचरा डाला जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क धंसने या हादसे की आशंका बढ़ सकती है। बिलखिरिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसको लेकर विरोध भी जताया है और गंदगी व बदबू से परेशान हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट