P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात: त्योंथर बनेगा विंध्य का विकास...

CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात: त्योंथर बनेगा विंध्य का विकास द्वार, कर दी ये बड़ी घोषणा

CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात: त्योंथर बनेगा विंध्य का विकास द्वार; ITI, उद्योग केंद्र और 100-बेड अस्पताल की घोषणा

रीवा त्योंथर/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट कृषि उपज मंडी में आयोजित विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए मध्यप्रदेश का प्रवेश द्वार है। यहां टमस नदी की अपार जलराशि और पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। यहां शीघ्र ही औद्योगिक विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी। इससे औद्योगिक विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने त्योंथर को दी 162.31 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात

जबसे डबल इंजन की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। मैं पिछले साल ही त्योंथर आना चाहता था, लेकिन नहीं आ सका। त्योंथर के यशस्वी पूर्व विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के जन्मदिन पर भी मुझे यहां आना था, लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मध्यप्रदेश के आदिवासियों और गरीबों के बीच में 17 सितंबर को आए। प्रधानमंत्री जी ने 200 एकड़ क्षेत्र में देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल पार्क की नींव रखी। इससे 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंच पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

यह भी पढ़ें – अपने जन्मदिन पर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा… – Khabar Digital

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी संस्थान द्वारा 125 करोड़ रुपए की लागत से कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जा रही है। इसका आज भूमि पूजन किया गया है। इससे क्षेत्र की धान की पराली और भूसे की समस्या से निजात मिलेगी। किसानों को फसल के साथ-साथ फसल अवशिष्ट के भी दाम मिलेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

इससे हर साल 18000 टन खाद का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने त्योंथर सिविल अस्पताल में 50 बिस्तर को 100 बिस्तरों में उन्नयन करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योंथर में आईटीआई तथा 400 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास केंद्र का निर्माण किया जाएगा मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के शिकार दिवंगत जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर जीना वर्मा के परिवारजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हाल ही में लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की जगह 1500 दिए गए हैं। त्योंथर में दशहरा, दीवाली में तो आनंद और उल्लास होगा ही उसके पहले ही 162.31 करोड़ की सौगात दी गई है। इससे पूरे क्षेत्र का नक्शा बदल जाएगा। हमारी सरकार शिक्षा, स्वरोजगार और औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता दे रही है।

त्योंथर उत्तर प्रदेश के लिए मध्यप्रदेश का प्रवेश द्वार है

रीवा की पहचान सुंदरजा आम है। एक एकड़ में आम की बगिया लगाने पर 4 लाख 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। बाग भी आपका आमदनी भी आपकी और आम भी आपके। गौपालन करने पर 25 गायों की गौशाला पर 40 लाख रुपए तक की योजना है। इसमें से 10 लाख रुपए अनुदान दिया जा रहा है। कोई बीमार होता है तो उसे आयुष्मान कार्ड से निशुल्क उपचार की सुविधा है। जरूरत पड़ती है तो हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस से गंभीर रोगी को बड़े अस्पताल पहुंचाते हैं। विंध्य की भूमि भगवान राम की रही है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कटनी से वैष्णो देवी यात्रा के लिए करें आवेदन – Khabar Digital

चित्रकूट धाम के विकास के लिए 2250 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों का भी विकास किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक नगर पंचायत में गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है।

त्योंथर में औद्योगिक निवेश से पूरे विंध्य का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने तीन उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया। समारोह में गोपाल ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया।

समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि गैस प्लांट की स्थापना से पराली की समस्या हल होगी। हमारी सरकार ने त्योंथर क्षेत्र में पुल, नहर और सड़कों की कई सौगातें दी हैं। यहां के लिए स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं से अगले 5 सालों में हर खेत में सिंचाई की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें – रेलवन ऐप: ट्रेन संबंधित सभी जानकारी अब एक ही ऐप में, अभी करें डॉउनलोड… – Khabar Digital

समारोह में मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी राज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का हर क्षण प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री जी सही मायने में कर्मयोगी की हैं। लोक निर्माण विभाग ने 170 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया है। दोनों नगर पंचायत को दो करोड़ रुपए तथा क्षेत्र को दो विद्युत सब स्टेशन और एक स्टेडियम की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री जी ने त्योंथर औद्योगिक क्षेत्र विकास की सौगात दी है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। त्योंथर, प्रयागराज और बनारस भी औद्योगिक कॉरिडोर का विकास होने से पूरा विंध्य विकास में अग्रणी बनेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट