P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमाधवनगर क्षेत्र की राइस मिल में आग, तीन दमकल वाहनों ने संभाली...

माधवनगर क्षेत्र की राइस मिल में आग, तीन दमकल वाहनों ने संभाली स्थिति

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर के कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित रॉबर्ट लाइन में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सतराम दास करमचंद राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर लगभग 3 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही नगर निगम का फायर अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और बड़ी औद्योगिक दुर्घटना को टाल दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में तीन दमकल वाहन और प्रशिक्षित कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मिल परिसर में भारी मात्रा में रखी धान की भूसी (अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ) के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ था।दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले आग की चारों ओर से घेराबंदी की, ताकि लपटें आसपास के रिहायशी इलाकों और अन्य फैक्ट्रियों तक न पहुंच सकें। इसके बाद हाई प्रेशर वाटर गन और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।करीब दो ट्रिप पानी के छिड़काव के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट