Madhya Pradesh Budget 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यकाल का दूसरा बजट आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया। जिस समय वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट भाषण पढ़ रहे थे उसी समय अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा के सदन में पहुंच गए। तभी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान का सदन में स्वागत किया।