P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP के किसान कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय बनी आकर्षण...

MP के किसान कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय बनी आकर्षण का केंद्र, जानिए क्या है खासियत…

कृषक कल्याण वर्ष के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन डेयरी विभाग द्वारा लगाई गई आंध्र प्रदेश की पुंगनूर गाय की प्रदर्शनी

भोपाल/ खबर डिजिटल/ भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित कृषक कल्याण कार्यक्रम के दौरान पशुपालन डेयरी विभाग द्वारा आंध्रप्रदेश की पुंगनूर गाय Punganur Cow की प्रदर्शनी किसानों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। प्रदर्शनी में गिर, साहीवाल, थारपारकर तथा आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध पुंगनूर गाय की प्रदर्शनी लगाई गई। पुंगनूर गाय विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा: 3 साल में 30 लाख किसानों मिलेगी ये सुविधा – Khabar Digital

पुंगनूर गाय की क्या है खासियत…

आंध्रप्रदेश की पुंगनूर गाय दुनिया की सबसे छोटी गाय होती है। इनकी कद छोटा होता है,इसके दूध में वसा की मात्रा बहुत सबसे ज्याता होती है। इस कारण इनके दूध को गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है।

कृषक कल्याण वर्ष के शुभारंभ पर प्रदर्शनी

प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी व‍िभाग राज्‍यमंत्री लखन पटेल के नि‍र्देश पर रविवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के शुभारंभ अवसर पर विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर, 1101 ट्रैक्टरों की रैली के साथ कृषक कल्याण वर्ष का किया शुभारंभ – Khabar Digital

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जम्बूरी मैदान में 5 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों और पशुपालकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सांची दुग्ध के उत्पादों की भी प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर गोबर से निर्मित उत्पादों जैसे राम दरबार, महाकाल प्रतिमा, पंचगव्य उत्पाद, पूजा-पाठ सामग्री एवं सौंदर्य प्रसाधनों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा मुर्गीपालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गा एवं बकरी की विभिन्न प्रजातियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। वहीं, सांची दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

यह भी पढ़ें-फोन पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, जनपद पंचायत CEO ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र – Khabar Digital

स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर गोशालाओं पर विशेष जोर

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की महत्वपूर्ण स्वावलंबी गोशाला नीति–2025 तथा आत्मनिर्भर गोशाला मॉडल का भी विशेष प्रदर्शन किया गया, जिससे पशुपालकों को गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट