रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के त्योंथर जनपद पंचायत के सोनौरी ग्राम पंचायत सरपंच श्यामबाबू साहू से पंचायत समन्वयक अधिकारी (पीसीओ) रामसिया वर्मा द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। सरपंच श्यामबाबू ने खबर डिजिटल से बात करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारी पर एक लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
त्यौंथर जनपद पंचायत के सोनौरी पंचायत में रिश्वत मांगने का वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर जनपद पंचायत सीईओ ने कार्यवाही के लिया जिला पंचायत सीईओ रीवा पत्र लिखा है।
फोन पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
रीवा जिले के त्यौंथर जनपद पंचायत से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पंचायत व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोनौरी ग्राम पंचायत में पंचायत समन्वयक अधिकारी यानी पीसीओ रामसिया वर्मा पर सरपंच से फोन पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोपों से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।सोनौरी ग्राम पंचायत के सरपंच श्यामबाबू साहू ने खुलकर मीडिया के सामने दावा किया है कि पीसीओ रामसिया वर्मा ने उनसे पूरे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। सरपंच का आरोप है कि पंचायत से जुड़े जरूरी कार्यों को आगे बढ़ाने के नाम पर और भुगतान के एवज में यह अवैध मांग की गई। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या काम कराने के लिए भी क्या अब घूस देना अनिवार्य हो गया है?
यह भी पढ़ें-गांव के लोगों ने कहा- मैडम आती नहीं… कलेक्टर साहब ने शिक्षिका को कर दिया निलंबित – Khabar Digital
पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए त्यौंथर जनपद पंचायत के सीईओ प्रवीण जी ने जिला पंचायत सीईओ रीवा को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन कार्रवाई कब और कितनी सख्त होगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
अब बड़ा सवाल यही है कि वायरल ऑडियो जांच में कितना सच साबित होता है और क्या आरोपी अधिकारी पर गाज गिरती है या फिर मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। फिलहाल त्यौंथर जनपद पंचायत के सोनौरी पंचायत का यह रिश्वत कांड पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
