Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसमयसीमा में पूरे हों विकास कार्य, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं महापौर...

समयसीमा में पूरे हों विकास कार्य, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं महापौर प्रीति सूरी

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– नगर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित कर उनकी रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया।महापौर ने कहा कि विकास कार्यों में देरी का सीधा असर नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की तकनीकी गुणवत्ता की लगातार जांच कराने के निर्देश भी दिए। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि केवल कार्य पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना भी जरूरी है।नागरिकों को समय पर मिले विकास कार्यों का लाभमहापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर में कराए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और शहर के भविष्य से जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, वहां जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए।बैठक में सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्रीय उपयंत्री एवं लिपिक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट