P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर के नेतृत्व में अपोलो हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

महापौर के नेतृत्व में अपोलो हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कटनी खबर digital News– नगर की महापौर प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में बुधवार, 17 दिसंबर को अपोलो हॉस्पिटल के तत्वावधान में केरल लाइन स्थित सिंधु भवन में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने शिविर में उपस्थित मरीजों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, बीमारी की स्थिति एवं चल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अपोलो हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज के हर वर्ग को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिल रहा है।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट