P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनागरिकों के सुगम आवागमन हेतु कावस जी वार्ड में लगभग 40 लाख...

नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु कावस जी वार्ड में लगभग 40 लाख रुपये के होंगे विकास कार्य महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया भूमिपूजन

कटनी खबर digital News, — कावस जी वार्ड एवं वंश्वरूप वार्ड के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय पार्षदों एवं वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री संजू जीवन चौधरी, श्रीमती सुमित्रा रावत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर श्रीमती सूरी का वार्डवासियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देशभूमिपूजन से पूर्व महापौर श्रीमती सूरी ने दोनों निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुचारू होगा तथा बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी।महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क पूरी तरह पकने के बाद ही आवागमन प्रारंभ करें एवं निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।इन स्थलों पर होंगे विकास कार्यलगभग 40 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे सी.सी. रोड निर्माण कार्यों में—नैनसी स्कूल से टोनी बाबा तक — ₹27 लाखमुक्तिधाम से सुरेश वेबकास्ट तक — ₹18 लाखका निर्माण कार्य शामिल है।अन्य वार्डों के नागरिकों को भी मिलेगा लाभक्षेत्रीय पार्षद श्री संजू जीवन चौधरी ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल कावस जी वार्ड बल्कि आसपास के वार्डों के नागरिकों को भी बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम में रहे उपस्थितइस अवसर पर मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद श्री जीवन चौधरी, श्री अरुण गुप्ता, श्री मुरारी कुरील, मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ अग्रवाल, क्षेत्रीय उपयंत्री श्री संजय मिश्रा, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वार्ड निवासी पूनम पटेल, पूजा साहू, रजनी साहू, उमा गुप्ता, ममता सेजवाल, मीना सेजवाल सहित अन्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट