P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर प्रीती सूरीसंजीव ने किया निर्माणाधीन ई-लायब्रेरी भवन का निरीक्षण 1.20 करोड़...

महापौर प्रीती सूरीसंजीव ने किया निर्माणाधीन ई-लायब्रेरी भवन का निरीक्षण 1.20 करोड़ की लागत से बन रही अत्याधुनिक ई-लायब्रेरी जल्द होगी विद्यार्थियों को समर्पित

खबर digital News कटनी– -छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 23 दिसंबर को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने के.सी.एस. स्कूल परिसर में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक ई-लायब्रेरी भवन का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल्द से जल्द छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग समय की आवश्यकता है और यह ई-लायब्रेरी इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।महापौर ने बताया कि ई-लायब्रेरी भवन पूरी तरह फायर सेफ्टी सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित रहेगा तथा इसे ईको-फ्रेंडली स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ डिजिटल तकनीक के माध्यम से अधिक संख्या में ई-बुक्स एवं ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकेंगे।डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब वे नवाचार, रिसर्च और आत्मविकास के केंद्र बन चुके हैं। यह ई-लायब्रेरी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, अध्ययनशील वातावरण उपलब्ध कराने एवं उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, श्रीमती रेखा तिवारी, पूर्व पार्षद जीवन चौधरी सहित नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, उपयंत्री श्री संजय मिश्रा, प्रभारी ई-गवर्नेंस अधिकारी श्री संदीप पाठक एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट