🔳मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटनी प्रवास के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु चिकित्सकीय दल की लगी ड्यूटी
🔳कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार 12 नवंबर के प्रस्तावित कटनी प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे कारकेड हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. यशवंत वर्मा द्वारा चिकित्सकीय स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। यह दल प्रात: 8 बजे से पुलिस लाईन कटनी में तैनात रहेगा।
इनकी लगी ड्यूटी
जारी आदेश के अनुसार चिकित्सकीय दल में शल्य विशेषज्ञ डॉ. आरबी सिंह, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. एस पी सोनी, फॉर्मासिस्ट श्री कपिल सोनी, नर्सिंग ऑफिसर श्री जीत जसफर सहित एक लैब टेक्नीशशियन एवं एक वाहन चालक की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


