मध्यप्रदेश

भोपाल टॉकीज से करोंद तक मेट्रो बेरीकेडिंग बनी इज्तिमा में रुकावट

भोपाल : इस बार के सालाना तब्लीगी इज्तिमा में मेट्रो निर्माण का काम रुकावट बनेगा। बेरीकेडिंग की वजह से भोपाल टॉकीज से करोंद नबीबाग तक के पांच किलोमीटर एरिया से ट्रैफिक निकालना मुश्किल होगा। ऐसे में बेरीकेडिंग को संकरी करना पड़ेगा। यह बात सोमवार को इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों ने ईटखेड़ी के घासीपुरा इज्तिमा स्थल पर रखी गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मेट्रो कंपनी के अफसरों के साथ अलग से बैठक रखने की बात कही। कमेटी के इकबाल हफीज ने 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक शहर के आसपास क्षेत्र के टोल नाकों को मेहमानों के लिए फ्री करने की बात रखी है।

सोमवार को रखी गई बैठक में कलेक्टर ने इज्तिमा के बारे में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक करीब आठ लाख लोग जमा होते हैं। जबकि आखिरी दिन दुआ में शामिल होने करीब चार लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यह आयोजन दस से बाहर लाख लोगों का रहता है। ऐसे में बंदों की तादाद को देखते हुए इंतजाम किए जाएं। जिसको देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, फायर अमला, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के अफसरों को अपना-अपना काम समय पर करने की हिदायत दी। इंतेजामिया कमेटी के सदस्य उमर हफीज ने बताया कि इज्तिमा स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकारी अमला भी जल्द ही अपना काम शुरू करेगा।

परिवहन विभाग देगा चार सौ बसें

भोपाल स्टेशन, रानी कमलापति और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन, नादिरा और हलालपुरा बस स्टैंड और अन्य जगहों से बंदों को लाने ले जाने के लिए इस बार परिवहन विभाग ने चार सौ बसें देने की सहमति दी है। कलेक्टर ने इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र शर्मा को हिदायत दी कि वह चार सौ बसों का इंतजाम कराएं।

लगेगा वाटर प्रूफ पंडाल

इज्तिमा में लगातार बढ़ रही तादाद को देखते हुए इंतेजामिया कमेटी इस बार तीन सौ एकड़ में वाटर प्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है, जिससे बारिश होने पर भी बंदों को दिक्कत न हो। विदेशों से आने वाले मेहमानों के लिए अलग से इंतजाम किया जाएगा।

दुआ के दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी

तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने बताया कि दो दिसंबर को सामुहिक दुआ का आयोजन किया जा रहा है, जिसको देखते हुए इस दिन स्कूलों की छुट्टी रखी जाएगी। हालांकि इसके पहले आसपास क्षेत्र के स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी रखते थे।

Khabar Digital Desk

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

53 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago