सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ स्थानीय दुकानदारों, हस्तशिलपियों एवं लोकल फॉर, वोकल को बढ़ावा देने के लिए दीपावली के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवार सहित कटरा बाजार पहुंचकर खरीदारी की, और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत करते हुए शहरवासियों से भी अपील की। पीएम मोदी के संदेश को मंत्री राजपूत बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया संदेश
बाजार में खरीददारी करने आए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अपना त्यौहार अपने के हांथों से बनी वस्तुओं को खरीदकर मनाएं, ताकि हर घर में दीवाली की खुशियां पहुंच सकें। यह सभी व्यापारी आपके द्वारा खरीदे गए साज-सामग्री से प्रोत्साहित होते हैं, उनके घर भी त्यौहार की खुशियां पहुंचती हैं, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह ने बाजार से मिट्टी के दीपक तथा अन्य पूजा सामग्री खरीदी। लोकल फॉर वोकल को त्यौहारी सीजन में बढ़ावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ अभियान को गति देने के लिए मंत्री राजपूत ने इस दिवाली पर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया। त्यौहारी सीजन में स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर उन्होंने न केवल स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन दिया, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारीगरों के लिए रोजगार के अवसरों को भी बल दिया। मंत्री राजपूत ने कटरा बाजार का दौरा कर स्थानीय हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित वस्त्र और स्वदेशी खाद्य पदार्थों की खरीदारी की।
उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर
दीपावली के मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि लाखों कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। यह कदम स्थानीय उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। ‘लोकल फॉर वोकल’अभियान का लक्ष्य उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है, जिससे विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम हो। इससे न केवल देश का पैसा देश में रहेगा, बल्कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।


