Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMohan Yadav: महाकाल-भोजशाला का सिस्टम होगा टाइट, CM मोहन यादव ने कटरा...

Mohan Yadav: महाकाल-भोजशाला का सिस्टम होगा टाइट, CM मोहन यादव ने कटरा में बनाई नई तरकीब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार 29 मई को जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे. यहां उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जो धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रहा है.

धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर करेंगे काम

कटरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल को यहां भेजा गया है, ताकि महाकाल मंदिर, महाकालेश्वर देवस्थान, ओंकारेश्वर देवस्थान और भोजशाला जैसे धार्मिक केंद्रों के लिए एक प्रभावी प्रबंधन मॉडल तैयार किया जा सके.

भोजशाला को बेहतर बनाने की कोशिश

उन्होंने बताया कि हाल ही में उच्च न्यायालय ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना है. ऐसे में वहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहतर प्रबंधन प्रणाली विकसित करना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और अन्य जनसुविधाओं को व्यवस्थित करना सरकार की प्राथमिकता है.

सफल मॉडल का अध्ययन

डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा कि इसी तरह के अध्ययन के लिए अलग-अलग राज्यों में भी टीमों को भेजा गया है. इन टीमों का उद्देश्य वहां की व्यवस्थाओं को समझना और उनके सफल मॉडल का अध्ययन करना है. उन्होंने बताया कि कटरा में मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और कई सेवा संस्थाएं भी संचालित की जा रही हैं. यहां श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था बनाई गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट