P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMorena News : जीजा साले पर लाठी,सरियों से हमला… पेट में सब्बल...

Morena News : जीजा साले पर लाठी,सरियों से हमला… पेट में सब्बल घुसाकर की हत्या

16 पर एफआइआर दर्ज

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ टिंकू गुर्जर और रानू रविन्द्र गुर्जर जेल से मिलाई करने के बाद जौरा कोर्ट में वकील से बात करके अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी पुराने विवाद के चलते कुछ लोग पीछे लग गए, जिसके डर से टिंकू और रविन्द्र गुर्जर बाइक को अलापुर नहर के रास्ते भाग रहे थे, लेकिन अलापुर धमकन पुल के पास पहले आरोपियों ने गाड़ी से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी फिर लाठी सरियों से हमला कर दिया।

भाले से किया पेट में हमला
दोनो जीजा-साले पर कट्टे से फायर भी किया गया। जिसमें टिंकू गुर्जर निवासी जद्दे का पुरा और रानू उर्फ रविन्द्र गुर्जर निवासी बुढ़ावली बुरी तरह से घायल हो गए, इस घटना में टिंकू ज्यादा घायल हुआ, उसके हाथ टूट गए और भाले से हमला किया जो पेट में घुस गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल जौरा पुलिस ने 16 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने किया आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम का गठन किया है, जोकि दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में लगी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट