P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में 1 श्रद्धालु की मौत, 11 घायल, महाकाल दर्शन को जा...

मुरैना में 1 श्रद्धालु की मौत, 11 घायल, महाकाल दर्शन को जा रही ट्रेवल्स डंपर से टकराई, जांच में जुटी पुलिस

खड़े डंपर से टकराई ट्रेवल्स, एक श्रद्धालु की मौत

मुरैना/ खबर डिजिटल/ जिले के बानमौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल्स गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में झारखंड निवासी एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल मुरैना में चल रहा है।

रात डेढ़ बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे बानमौर कस्बे के पास हुई। डंपर हाईवे पर खड़ा था। पीछे से आ रही ट्रेवल्स गाड़ी उसमें जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेवल्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।

झारखंड से महाकाल दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु

ट्रेवल्स में सवार सभी यात्री झारखंड के तरैसी, जिला पलामू के निवासी बताए गए हैं। कुल 13 श्रद्धालु ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे और वहां से चार अन्य लोगों के साथ ट्रेवल्स किराए पर लेकर उज्जैन रवाना हुए। इससे पहले वे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर चुके थे।

चालक को आई झपकी, बड़ा हादसा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लंबे सफर और थकान के कारण चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में उमेश गुप्ता (पलामू) की मौत हो गई। घायल यात्रियों में विपिन, आरती, ममता, कुसुम, शोभा देवी, सोनी, रविंद्र, देवरानी, रिंकी देवी, बल्ली, दीपक कुमार सहित चालक शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण चालक को नींद आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट