P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप योजना की सौगात

मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप योजना की सौगात

भोपाल : मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 94,234 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 प्रति विद्यार्थी की राशि अंतरित करेंगे। इस वर्ष कुल ₹235 करोड़ 58 लाख 50 हजार की राशि वितरित की जाएगी। यह राशि उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।


इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक हिस्सा लेंगे। भोपाल में होने वाले इस आयोजन का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा, जहां मंत्रिगण, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


वर्ष 2009-10 से संचालित इस योजना के तहत पिछले 15 वर्षों में 4,32,016 विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जिनके खातों में ₹1,080 करोड़ 4 लाख की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए अंतरित की जा चुकी है। पिछले वर्ष 2023-24 में 89,710 विद्यार्थियों को ₹224 करोड़ 27 लाख 50 हजार की राशि प्रदान की गई थी।


यह योजना न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उन्हें तकनीकी संसाधनों से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाती है। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के अवसर प्रदान करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट