श्रीनगर, 3 जुलाई 2025: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 और 4 जुलाई 2025 को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
3 जुलाई को सुबह 11:00 बजे श्रीनगर में प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय तिलहन मिशन पर परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहेंगे।
4 जुलाई को सुबह 9:30 बजे चौहान शेरे कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे, जहां मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल भी उपस्थित होंगे। सुबह 11:30 बजे वे SKUAST के सेब बागानों का दौरा करेंगे और केसर व सेब उत्पादक किसानों से बातचीत करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे खोनमोह गांव में लखपति दीदियों (ग्रामीण महिला उद्यमियों) के साथ संवाद करेंगे, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करता है। इसके बाद, दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री श्री शंकराचार्य मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।


