P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें; मुख्यमंत्री डॉ...

अलर्ट रहें, वर्षा के चलते सावधानी रखकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं रखें; मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रालय स्थित स्टेट सिचुएशन रूम से लगातार हो रही वर्षा और अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर आपदा प्रबंधन और विसर्जन व्यवस्था का लाइव प्रदर्शन भी देखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि सभी जिले अलर्ट मोड पर रहें और अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए और आपदा मोचन दल तुरंत रेस्क्यू के लिए तैयार रहे।

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर और भोपाल के कलेक्टरों से विशेष रूप से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशीलता और मानवता की भावना से प्रभावितों की सहायता करें और देर रात तक सभी विसर्जन कार्य सुरक्षित ढंग से पूरे किए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट