राणापुर, नावेद रजा/ खबर डिजिटल/दस दिनों तक हिन्दू समाज के प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर भक्ति और पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीण इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर उत्साह झलकता रहा। शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। नगर के अलग-अलग मार्गों से विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाया कहीं डीजे की पर तो कहीं पारंपरिक ढोल-मांदल की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। बारिश के बीच भी भारी संख्या में भक्तजन झूमते हुए विसर्जन यात्रा में सहभागी बने।
राणापुर:गणेश विसर्जन शोभायात्रा में पारंपरिक ढोल-मांदल की थाप पर आदिवासी श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए
गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का उल्लास
सम्बंधित ख़बरें


