P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस की ‘वोट चोरी’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ठप हुई MP चुनाव...

कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ठप हुई MP चुनाव आयोग की वेबसाइट

मध्य प्रदेश चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अचानक डाउन हो गई।

भोपाल। एक ओर बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट चोरी’ महाअभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अचानक बंद हो गई। इस संयोग ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव हरिश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से पूरे प्रदेश में “हम चोर चोर गद्दी छोड़” कैंडल लाइट मार्च का आयोजन होगा, जो ब्लॉक, मंडल एवं जिला स्तर पर किया जाएगा।

MP Congress Live | कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, दिग्गज नेता कर रहे PC

इसके बाद 22 अगस्त से 7 सितंबर तक विशाल वोट चोर गद्दी छोड़ रैली निकाली जाएगी और 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर जुटाना है। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि हर उस नागरिक का है जो पारदर्शी चुनाव और साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट