भोपाल/ खबर डिजिटल।
मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शिव शेखर शुक्ला (1994 बैच) को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
IAS शिव शेखर शुक्ला वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त-सह-संचालक, स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन तथा पर्यटन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
नए आदेश के मुताबिक, IAS शिव शेखर शुक्ला अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के तहत मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा की गई है।


