MP Second Exam Date Extended: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल 10वीं और हायर सेकेंडरी 12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में इसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए आगे बढ़ाया गया है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
यह परीक्षा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और परिणाम सुधार करना चाहते हैं और जो छात्र मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक परीक्षार्थी MPonline के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार, द्वितीय मुख्य परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही हैं। हाई स्कूल 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई तक चलेंगी। वही हायर सेकेंडरी 12वीं की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे की एक ही शिफ्ट में संपन्न होंगे।

