P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Lpg Cylinder Crisis : रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग ठप, शादी करने...

MP Lpg Cylinder Crisis : रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग ठप, शादी करने वालों पर बड़ा संकट

MP Lpg Cylinder Crisis : रसोई गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं कई शहरों में लगभग ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियां उन परिवारों को हैं जिनके परिवार में शादी होना है। गैस एजेंसियों के अनुसार बुकिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या के चलते सिलेंडर की डिलीवरी प्रभावित हो रही है।

बुकिंग नहीं तो सिलेंडर नहीं

मध्यप्रदेश के नागदा में गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद वे उपभोक्ताओं को गैस नहीं दे पा रहे हैं। वजह यह है कि बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ी है और जब तक एजेंसी के सिस्टम में बुकिंग दर्ज नहीं होती, तब तक सिलेंडर की डिलीवरी करने की अनुमति नहीं है।

कमर्शियल सिलेंडर पर भी असर

जानकारी के मुताबिक ईरान–इजराइल तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर के कारण गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसी कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर भी रोक जैसी स्थिति बन गई है, जिससे होटल और बड़े आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है।

शादी का सीजन, बढ़ी दिक्कत

होली के बाद शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान गैस सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है। लेकिन बुकिंग व्यवस्था ठप होने के कारण कई परिवारों को सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोगों का यह तक कहना है कि मजबूरी में उन्हें ब्लैक में सिलेंडर खरीदकर व्यवस्था करनी पड़ रही है।

अधिकारियों की गैरमौजूदगी, उठे सवाल

मामले को लेकर नागदा खाद्य विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई तो अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। कार्यालय में केवल कंप्यूटर ऑपरेटर ही मौजूद था और अधिकारी की सीट खाली पाई गई। जब फोन पर संपर्क किया तो अधिकारी ने उज्जैन में किसी कार्यक्रम में होने की जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट