भोपाल। मध्य प्रदेश में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। रसोई गैस यानि की LPG की कीमत बढ़ने के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपए और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर में इजाफा किया है। नई दरें देर रात से लागू हो गई हैं।
महंगाई ने बढ़ाया रोजमर्रा के खर्च का दबाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वालों को अब ईंधन पर ज्यादा खर्च करना होगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से फल-सब्जियों, किराना और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ना तय माना जा रहा है।भोपाल में पेट्रोल 109.70 और डीजल 95.04 रुपए पहुंचा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.56 रुपए से बढ़कर 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। कीमतों में इस उछाल के बाद वाहन चालकों को हर टंकी भरवाने पर पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी।
इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी बढ़ीं नई दरें

तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों ने दावा किया है कि वे रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा झेल रही थीं।केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।
ये खबर भी पढ़िये..


