P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतNEET-UG अब ऑनलाइन मोड में होगा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर...

NEET-UG अब ऑनलाइन मोड में होगा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक की पुष्टि की

डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 का पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा कराने का फैसला लिया गया।

री-एग्जाम 21 जून को, छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
शिक्षा मंत्री ने बताया कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प भी मिलेगा। इससे लाखों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो परीक्षा रद्द होने के बाद असमंजस की स्थिति में थे।

7 मई को सामने आई गड़बड़ी, 12 मई को लिया गया फैसला
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 7 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सरकार को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी दी थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 मई को रीएग्जाम कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि किसी गलत उम्मीदवार का चयन हो, इसलिए निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कठिन फैसला लिया गया।

NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक से मचा बवाल, MP के 1.20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में
NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक से मचा बवाल, MP के 1.20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

अगले सत्र से ऑनलाइन मोड में होगी NEET-UG परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए NEET-UG को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों के बावजूद परीक्षा में सेंध लगना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार अब परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने पर काम कर रही है।

देशभर में 5400 से अधिक केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
3 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 5400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दोबारा परीक्षा के दौरान छात्रों के आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वे राज्य सरकारों से चर्चा करेंगे, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट