Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Rajya Sabha: MP कांग्रेस में कोहराम, 16 विधायक गायब!, फोन भी...

MP Rajya Sabha: MP कांग्रेस में कोहराम, 16 विधायक गायब!, फोन भी बंद!

MP Rajya Sabha: मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही बाड़ेबंदी अब चरम पर पहुंच चुकी है। मंगलवार को भोपाल से कांग्रेसी विधायकों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सूबे की सियासत में जबरदस्त कोहराम मचा दिया। वाजपेयी ने कांग्रेस के 16 विधायकों के लापता होने का दावा किया, जिसे कांग्रेस आलाकमान ने सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल भ्रम फैलाने की राजनैतिक पोस्ट करार दिया है।

जीतू की पार्टी गई तेल लेने

बीजेपी के फायरब्रांड प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर एक के बाद एक तीखे हमले करते हुए कांग्रेस की बाड़ेबंदी का एक तथाकथित अपडेट जारी किए। हितेश वाजपेयी ने पोस्ट में लिखा, बाड़ाबंदी अपडेट! जीतू की पार्टी गई तेल लेने हवाई जहाज तेल लेकर 2:30 बजे आएगा! केवल 48 विधायक ही पहुंचे अभी तक! बाकी फोन बंद कर गायब!

विधायकों के लापता होने का कयास

बीजेपी नेता की इस पोस्ट के सार्वजनिक होते ही यह दावा आग की तरह फैल गया कि कांग्रेस के 16 विधायकों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं और वे पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के रडार से बाहर हो चुके हैं। इस दावे ने मीनाक्षी नटराजन के खेमे की धड़कनें कुछ घंटों के लिए जरूर बढ़ा दीं।

गायब नहीं हुए माननीय

आपको बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता के सनसनीखेज दावों के बीच, सही खबर सामने आई कि कांग्रेस अपने विधायकों को किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए बेंगलुरु के एक सुरक्षित रिजॉर्ट में शिफ्ट कर रही है। पहले राउंड में 38 कांग्रेसी विधायक अपने परिजनों के साथ 75 सीटर विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना भी हो चुके हैं। पहला विमान दोपहर बाद रवाना हुआ, जबकि दूसरा विशेष विमान शाम 7 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। जो विधायकों के दूसरे जत्थे को लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

कांग्रेसियों का आरोप

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी सुबह से ही मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म पर आपत्ति उठाने और फिर विधायकों के गायब होने जैसी झूठी खबरें फैलाकर भ्रम फैलाने का खेल, खेल रही है। कांग्रेस का कहना है कि उनके सभी 64 विधायक चट्टान की तरह एकजुट हैं और 18 जून को वोटिंग के दिन वे सभी एक साथ भोपाल आकर पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। बहरहाल, चुनाव से पहले विमानों की इस आवाजाही और सोशल मीडिया पर मचे गदर ने यह साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट का यह मुकाबला बेहद कांटे का होने जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट