P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Rajya Sabha: राज्यसभा सीट बचाने के लिए कांग्रेस तैयार, बिछाई जीत...

MP Rajya Sabha: राज्यसभा सीट बचाने के लिए कांग्रेस तैयार, बिछाई जीत की रणनीति, जानें मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है. अभी सीटें खाली नहीं हुई हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच रणनीतिक मुकाबला शुरू हो चुका है. मौजूदा संख्या बल को देखें तो दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती नजर आ रही है, लेकिन तीसरी सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है. भाजपा इस सीट पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश में है.

कांग्रेस पूरी तरह सतर्क

भाजपा की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस भी अब पूरी तरह सतर्क हो गई है. पार्टी अपनी संभावित सीट को बचाने के लिए हर स्तर पर जुट गई है. भोपाल से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों और मंथन का दौर चल रहा है. कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो मजबूत हो और सभी समीकरणों को साध सके. दरअसल, पार्टी के भीतर कुछ नेताओं के बयान और अंदरूनी मतभेद इस सीट को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं. ऐसे में तीसरी सीट पर मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है.

हरीश चौधरी करेंगे अहम बैठक

इस बीच प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 15 अप्रैल को भोपाल आकर अहम बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा होगी और सीट को सुरक्षित रखने की रणनीति तैयार की जाएगी. इसके बाद चौधरी विधायकों और नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें एकजुट रहने का संदेश देंगे.

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट