P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएमपी के सूचना आयुक्त होंगे आलोक नागर और राजेश भट्ट… जल्द होगा...

एमपी के सूचना आयुक्त होंगे आलोक नागर और राजेश भट्ट… जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी

तीन पदों के लिए निकाली थी रिक्तियां

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में जल्द ही नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हो जाएगी, इसके लिए राज्यपाल की सहमति मिल गई है। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में ये नियुक्तियां होगी। राज्य सरकार अब इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। जिसमें सूचना आयुक्त के रूप में आलोक नागर और राजेश भट्ट का नाम उभरकर सामने आया है।

क्या है दोनों की प्रोफाइल
जानकारी के मुताबिक जिन दो नाम पर सहमति बनी है, उनमें फर्म एंड सोसाइटी पूर्व रजिस्ट्रार आलोक नागर और दूरदर्शन में कार्यरत राजेश भट्ट शामिल हैं। बता दें कि राज्य सूचना आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्तों के पद भरे जा सकते हैं। वर्तमान में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं। वहीं सरकार ने तीन पदों की लिए रिक्तियां निकाली थी।

सुप्रीम कोर्ट को देना होती है जानकारी
सभी राज्यों से सूचना आयोगों में रिक्त पदों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को हर साल देना होती है। कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भेजी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया था कि मध्यप्रदेश में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं। इसके अलावा तीन पद भरे जाने के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। रिक्तियां भी तीन पदों पर निकाली गई थी, लेकिन चयन प्रक्रिया के बाद फिलहाल दो ही पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई। वहीं अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दोनों सूचना आयुक्तों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

प्रदेश में 23 हजार अपीले लंबित
राज्य सूचना आयोग में कुल 10 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से मुख्य सूचना आयुक्त सहित तीन पद भरे हुए हैं, जबकि सात पद अभी भी रिक्त हैं। इन खाली पदों के कारण आयोग में 23 हजार से अधिक अपीलें लंबित हैं। वहीं राज्य सरकार के तीन रिक्त पदों के लिए 219 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं अब नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट