P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतTeam Sevengers में किस बात पर हुआ झगड़ा? सोशल मीडिया पर मचा...

Team Sevengers में किस बात पर हुआ झगड़ा? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

दिल्ली/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/सोशल मीडिया पर इन दिनों Team Sevengers का विवाद सुर्खियों में है। एक ही टीम के members के बीच शुरू हुआ यह झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है और मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ सदस्यों का आरोप है कि YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होने वाली income बराबर तरीके से नहीं बांटी गई और कई लोगों को उनके काम का सही credit भी नहीं मिला।

मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब टीम के कई members ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी-अपनी बात रखनी शुरू कर दी। इसके बाद यह विवाद तेजी से वायरल हो गया।

अब हालात ऐसे बन गए हैं कि टीम के अंदर दो अलग-अलग group बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं fans भी दो हिस्सों में बंट गए हैं—कुछ पुराने members का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ दूसरे सदस्यों के साथ खड़े हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए तो पैसे, credit और team control को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिससे Team Sevengers में साफ तौर पर दरार दिखाई दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट