Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश का दौर, कई...

MP Weather: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश का दौर, कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में बारिश का असर और बढ़ने वाला है। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

प्रदेश में अब तक औसत से 15% कम बारिश

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 61.2 मिलीमीटर बारिश उमरिया जिले में दर्ज की गई। वहीं इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 18 प्रतिशत और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

29 और 30 जुलाई को बढ़ेगा बारिश का असर

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के सक्रिय रहने से प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। 29 और 30 जुलाई को कई जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 65 से 200 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

27 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश

27 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 28 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

28 जुलाई को इन जिलों में रहेगा असर

28 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 29 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और सिवनी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

29 जुलाई को इन जिलों में अति भारी बारिश

29 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 30 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं नर्मदापुरम, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अनुमान है।

30 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

30 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 31 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक नर्मदापुरम, रायसेन और देवास जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, पांढुर्णा, विदिशा, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर और दमोह में भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट