कटनी जिले के उमरिया पान-1 उपार्जन केंद्र कूदवारी में नायब तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के समय केंद्र में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी, भंडारण एवं परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। नायब तहसीलदार ने केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक को आवश्यक समझाइश देते हुए कार्यों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने खरीदी गई उपज के जल्द से जल्द परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उपार्जन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनी रहे।
उपार्जन केंद्र में नायब तहसीलदार का औचक निरीक्षण, परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


