Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकानून बेबस या मिलीभगत?: नाले पर कब्जा, भू-माफिया बेखौफ

कानून बेबस या मिलीभगत?: नाले पर कब्जा, भू-माफिया बेखौफ

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में अवैध प्लॉटिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटनी-जबलपुर हाईवे बाईपास रोड पर बोहता पंचायत क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के ठीक सामने एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है।आरोप है कि इस जमीन का न तो आवासीय परिवर्तन कराया गया है और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से कोई अनुमति ली गई है। इतना ही नहीं, रेरा के नियमों और मध्यप्रदेश शासन की कॉलोनी डेवलपमेंट गाइडलाइन को पूरी तरह दरकिनार कर कच्ची चूरी की सड़क डालकर प्लॉट काटे जा रहे हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध प्लॉटिंग के लिए प्राकृतिक नाले तक को पाट दिया गया है, जिससे भविष्य में जलभराव और पर्यावरणीय संकट की आशंका भी बढ़ गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी मिली है इस पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप यह भी है कि सिर्फ कार्यवाही का हवाला लेकिन कार्यवाहीशून्य , जबकि मौके पर भू-माफिया बेखौफ होकर अपना काम जारी रखे हुए हैं।जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करने वाला प्रशासन आखिर इस मामले में चुप क्यों है? क्या भू-माफियाओं को किसी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर सिस्टम पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है?फिलहाल, सवाल बहुत हैं लेकिन जवाब देने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। कटनी में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट